Foam Manufacturing Plant में लगी भीषण आग, कई फुट ऊंची लपटों से दहला इलाका

Written by

in

दुर्गः शहर में बीती देर रात एक फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया।

जानकारी मुताबिक, फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अचानक लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अंदर रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की सूचना पाकर पुलिस और 6 दमकल टीम मौके पर पहुंची। लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेते रहे।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी और फोम की बौछारें शुरू कीं। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की होगी। जबकि, अधिकारी शॉर्ट-सर्किट और अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *