शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

कांकेरः जिले में एक किसान के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना पटौद गांव की है। बताया जा रहा है 21 नवंबर की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ये हरकत की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना में ट्रैक्टर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। इससे किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, पटौद गांव में एक किसान का ट्रैक्टर उनके घर के बाहर खड़ा था। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। आग की भयावहता इतनी थी कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों और परिजनों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रैक्टर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के दौरान आसपास के पड़ोसियों ने जलते हुए ट्रैक्टर का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। वे पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *