Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर मेयर विनीत धीर का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज मेयर हाउस के बाद धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं कर्मचारियों की तरफ से आज अपने काम को लेकर भी हड़ताल की गई है। मॉडल टाउन में स्थित मेयर हाउस के बाहर धरना लगने से पॉश एरिया में आने वाले सभी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी यूनियन के सदस्य सन्नी सहोता ने बताया कि प्रशासन के 143 करोड़ का टेंडर आज खोलने के लिए जा रही थी, जो कि मुलाजिमों की रोटी पर डाका है। वहीं कर्मचारियों का ठेका सिस्टम के खिलाफ 2 घंटे तक प्रदर्शन के बाद मेयर विनीत धीर मौके पर पहुंचे। जहां उनके आश्वासन दिए के बाद कर्मचारियों द्वारा ये प्रदर्शन पोस्टपोन किया है।

धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के पास पहुंचे मेयर धीर ने कहा कि टेंडर को 1 दिसंबर तक पोस्टपोन किया गया है। मेयर ने कहा कि पंजाब सरकार के आगे कर्मचारियों की दिक्कतों को रखा जाएगा। इसके बाद यूनियन ने कहा कि मेयर द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया है। इसे लेकर 28 नवंबर को राज्य स्तरीय मीटिंग की जाएगी। जिसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। ये मीटिंग जालंधर नगर निगम के ऑफिस में होगी। अगर सरकार द्वारा उनकी मांग नहीं मानी गई तो ये प्रदर्शन उग्र किया जाएगा।

बता दें कि करीब 2 घंटे चले प्रदर्शन के कारण शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। क्योंकि ये प्रदर्शन मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस के बाहर किया गया था, जोकि मेन चौक में है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सदियों से अपना काम कर रहे हैं, उन्हें निजी कंपनियों के माध्यम से 10-10 हजार रुपए की नौकरी देने की बात कही जा रही है। इन कंपनियों द्वारा ही कचरा संग्रहण का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर 28 तारीख को पंजाब भर की सभी यूनियनों को नगर निगम में बुलाकर एक बैठक आयोजित की गई है। यदि तब तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो पंजाब भर में एक निश्चित दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *