Punjab News: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में युवक की मौत

Written by

in

फाजिल्काः फिरोजपुर हाईवे पर भयानक सड़क में एक की मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल पर रिश्तेदारों को छोड़कर आ रहा था कि आगे जा रहे एक छोटे वाहन (हाथी) से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान हरबंस सिंह निवासी गांव मियानी, फाजिल्का के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके भाई की कल शादी थी। आज वह रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस गांव लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *