बठिंडाः जिले में पराली की गांठे लेकर जा रही ट्रॉली को अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से सड़क पर ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में आग लगने के कारण ट्राली व पराली जलकर राख हो गई।
लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। हादसे में चालक का बचाव रहा। लोगों ने बताया कि अचानक ट्राली में आग लगी देख उन्होंने चालक को गाड़ी रोककर सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग को घटना संबंधी सूचना दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और ट्राली आग के गोले में तबदील हो गई।

Leave a Reply