Haryana News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: पिंजौर के दमदमा रोड पर स्थित भोगपुर चौहान कॉलोनी में देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मृतक की पहचान 37 साल के संजीव उर्फ संजू के तौर पर हुई है।

सुबह करीबन 7 बजे परिवार वालों ने उसको कमरे में मृत अवस्था में देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। संजू की एक बेटा और बेटी थे। सामने आई जानकारी के अनुसार, मृतक के घर से कुछ दूरी पर देर रात एक कार्यक्रम चल रहा था।

इस कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे और पटाखों का शोर सामने आ रहा था। इसी वजह से आस-पास के लोगों को किसी भी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी। परिवार वालों ने रात में कोई असामान्य आवाज भी नहीं सुनी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए कालका में भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामले की कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की अच्छी से जांच की जाएगी। मृतक हाई कोर्ट में वकील के मुन्शी का काम करता था।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *