नाबालिग मर्डर केस में पंजाब महिला और बाल आयोग ने किया जल्द जांच का आग्रह, पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

जालंधर (Ens): पंजाब स्टेट महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने आज शहर में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में परिवार के साथ मुलाकात की।

दोनों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता। पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दुखी परिवार वालों को यह भरोसा दिलवाया है कि अपराध में शामिल आरोपियों को कानून की सख्ती से सजा मिलेगी।

उन्होंने यह दोहराया है कि सरकार न्याय पक्का करने के लिए पूूरी तरह से कमिटेड है। राजी गिल और कंवरदीप सिंह ने अपील की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कमीशन जल्द कानूनी नतीजे के लिए पंजाब सरकार को ऑफिशियली स्पीडी ट्रायल की सिफारिश करेगा। हम इस मामले को सबसे ऊंचे लेवल तक उठाएंगे ताकि सख्त से सख्त कार्रवाई हो और समय पर न्याय मिले।

जांच के बारे में उन्होंने परिवार को बताया है कि पुलिस ने आरोपियों का नौ दिन का रिमांड पहले ही ले लिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी कोर्ट में केस को मजबूत करने के लिए जरुरी सबूत इक्ट्ठा किए हैं। जांच के दौरान कोई भी लापरवाही या गलती बर्दाश्त नहीं होगी।

गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार से मिलने के बाद वह अब तक पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई का रिव्यू लेने के लिए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिले। मीटिंग के दौरान उन्होंने जांच को तेज और ट्रांसपेरेंट् की जरुरत पर जोर दिया।

बिना देरी के न्याय पक्का करने के लिए उन्होंने फास्ट ट्रैक टायल की मांग भी दोहराई। इस मुलाकात के दौरान डिप्टी डायरेक्ट गुलबहार सिंह तूर, डीपीओ मनिंदर सिंह, डीसीपीओ अजय भारती भी मौजूद रहे।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *