Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में लगातार पुलिस गैंग्स्टरों और बदमाशों का एनकाउंटर करके उन्हें गिरफ्तार कर रही है। ताजा मामला थाना पुराना शाला के तहत आते गांव दाउवाल के मोड़ पर पुलिस का बदमाशों से मुठभेड़ का सामने आया है। जहां पुलिस और 2 बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोलियां लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

आरोपियों की पहचान नवीन और कुश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस की ओर से लगातार रात के समय नाके लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। रात को पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी नवीन और कुश जख्मी हो गए।

उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि इस बात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा कि दोनों किसी वारदात में शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *