Punjab News: बछड़े को टक्कर मारने वाले ड्राइवर को मिली सजा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पिछली दिनी एक दुखद घटना सामने आई थी। जिसमें एक ड्राइवर ने एक छोटे बछड़े को टक्कर मार दी। पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद समाजसेवी संस्थाओं ने तुरंत कार्रवाई करते इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी कि इस मामले ने एक नया मोड़ सामने आया।

राष्ट्रीय गाय रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहन माहिरा ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर हरप्रीत सिंह के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका परिवार बहुत गरीब है। उसकी मां पैरालाइसिस की हालत में है, पिता भी बीमार रहते हैं और घर में दो महीने का बच्चा है। डॉ. माहिरा के मुताबिक अगर ड्राइवर को जेल भेज दिया जाए तो उसका परिवार बिखर जाएगा।

डॉ. महिरा ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते और गाय को हुए नुकसान को ध्यान में रखते सभी संगठनों ने यह फैसला लिया कि हरप्रीत सिंह को मंदिर ले जाकर माफी दिलवाई जाए। इस माफी कार्यक्रम के दौरान हरप्रीत ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि घर के तनाव और फोन पर आई कॉल के कारण उसका ध्यान भटक गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

संगठनों ने फैसला लिया कि उसे जेल भेजने की बजाय 20 दिनों के लिए हर रोज 3 घंटे गौशाला में सेवा करने की सामाजिक सजा दी जाए। यह सेवा वह अपने घर के पास किसी भी गौशाला में कर सकता है। इलाके के निवासियों ने यह सुनिश्चित करने का भरोसा दिया कि वे उसकी 20 दिनों की सेवा की वीडियो रिकॉर्डिंग कर संस्थाओं के साथ साझा करेंगे, ताकि सजा पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *