लॉरेंस के करीबी रहे इंद्रप्रीत पैरी का गोलियां मारकर कत्ल, CCTV फुटेज आई सामने

Written by

in

चंडीगढ़ः सेक्टर-26 में टिंबर मार्केट के पास बीते दिन क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। इंद्रप्रीत पैरी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रह चुका है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 2 कारें सड़क पर रूकती है। इस दौरान कार से कुछ युवक बाहर निकलते है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। जिसके बाद घटना स्थल पर गोलियों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति बाहर आता है और घटना स्थल पर दोबारा से बदमाशों द्वारा अंजाम देता देखकर वह वापिस मुड़ जाता है। हालांकि सीसीटीवी कुछ दूर लगे कैमरे में कैद हुई है।

वहीं इस घटना को लेकर फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से पोस्ट डाली गई है। जिसमें लॉरेंस गैंग की ओर से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में आगे लिखा गया कि इन्होंने (गोल्डी और रोहित) हमारे हरी भाई पर अटैक करने की कोशिश की थी और बाद में जोर सिद्धू उर्फ सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी। और आज से हमारी सभी को चेतावनी है। जो‑जो भी इनका छोटे से छोटे काम में भी साथ देगा, सभी को मारेंगे और जो बुकी और क्लब वाले इनको पैसे देते हैं, हम उनको पूछेंगे नहीं, फोन लगाकर सबके पास पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में हो, सब तक पहुंच जाएंगे हम। चाहे जितना मर्जी टाइम लगे हमको।

दूसरी ओर पैरी की हत्या गोल्डी बराड़ ने ऑडियो जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में हमारे भाई पैरी का कत्ल लॉरेंस ने करीबियों से करवाया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का यह ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गोल्डी ने कहा कि अब लॉरेंस के साथी यह कहेंगे कि पैरी पैसे इकट्ठे करके इसको देता था। गोल्डी ने कहा कि यह बात किसी ने नहीं बतानी कि पैरी को लॉरेंस ने खुद फोन किया था और उसे पहले शादी की बधाई दी। जिसके बाद कहा था कि परिवार की कोई पर्सनल बात करनी है और यहां करनी सेफ नहीं है। ऐसे में तू बाहर कहीं आ वहां तुझे हमारा भाई मिलेगा और उसके फोन से तेरे से बात करनी है। ऑडियो जारी करके गोल्डी ने कहा कि पैरी की हत्या लॉरेंस के ग्रुप ने करवाई। लॉरेंस ने खुद फोन करके पैरी को वारदात वाली जगह पर बुलाया था। ऑडियो में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ‘यार बुलाकर ही अपना यार मरवाया’ है।

गोल्डी ने कहा कि अब इन्होंने पैरी में 100 कमियां निकाल देनी है और कहना है कि वह इसका साथ देता या उसका साथ देता था। लेकिन इन्होंने यह नहीं बताना कि जब लॉरेंस का फोन कोई नहीं उठाता था और उसे कोई घर में नहीं बुलाता तो उस मुश्किल वक्त में पैरी के माता-पिता ही लॉरेंस को घर में रखते थे और उसे अपना बेटा मानकर रोटी खिलाते थे। लॉरेंस की माता ने कभी उसे रोटी बनाकर नहीं भेजी होगी, लेकिन पैरी की मां उसे अपने बेटे का दोस्त होने के नाते कोर्ट की तारीखों पर खुद रोटियां बनाकर देकर आती रही है।

पैरी की मां ने लॉरेंस को अपने बेटे की तरह माना था, लेकिन आज लॉरेंस ने उस मां का बेटा मार दिया। इन्हीं बातों से लोग किसी बाहर के लोगों को घर में रखने से डरते है। आज यारी झूठी पड़ गई। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस यारी के नाम पर कलंक तो है ही, लेकिन आज दुश्मनी के नाम पर भी कलंक हो गया है। गोल्डी ने ऑडियो में लॉरेंस को कहा कि तूने अपनी दुश्मनी में गौं बंदे को मरवा दिया। पैरी के जरिए लॉरेंस हमारे साथ राजीनामा करवाने के मैसेज भेजता था।

गोल्डी ने कहा कि कोई बताए कि पैरी ने कब लॉरेंस की खलाफत की और हमारी मदद की है। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस जिंदगी में कभी साबित कर दे कि पैरी ने उसका नुकसान किया है या कभी गलत बोला तो गोल्डी उसका देनदार है। गोल्डी ने कहा कि पैरी जैसे लॉरेंस को अपना भाई मानता था वैसे ही वह हमें अपना भाई मानता था। गोल्डी ने अब लॉरेंस को चेतावनी देते हुए कहा कि अब तुझे दुनियां की कोई भी शक्ति नहीं बचा सकती। गोल्डी ने लॉरेंस को कहा कि अब तेरा अंत शुरू हो चुका है और तू अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर लें।’

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *