Punjab News: लोगों को राहत, खत्म हुई सरकारी बसों के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल देखें Video

Written by

in

लुधियानाः पंजाब में रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की पिछले 5 दिनों से चल रही हड़ताल आज समाप्त हो गई। मामले की जानकारी यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने दी है। उन्होंने कहाकि हड़ताल के दौरान पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया था और उन पर 307 जैसी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए। यूनियन नेताओं के मुताबिक, मैनेजमेंट ने उनकी मांगों पर सहमति जता दी है। जिसके बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

https://encounternewspaper.com/punjab/bus-strike-ends-agreement-reached-with-government-regarding-demand/

दरअसल, घने कोहरे के कारण पहले से रेलवे विभाग की ओर से ट्रेने रद्द कर दी गई है। दूसरी ओर सरकारी बस कर्मियों की हड़ताल को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि राज्य में करीब 1600 बसें 5 दिन से अलग अलग डिपो में खड़ी थी। जिसके कारण सरकार को काफी नुकसान हो रहा था। दरअसल, कर्मचारियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति ना बनने को लेकर धरना जारी रखा गया था।

लेकिन अब उनकी मैनेजमेंट से हुई बात के बाद मांगों को लेकर सहमति बन गई है। जिसके बाद अब कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया है। कर्मियों ने बसों की हड़ताल खत्म होते ही सेवाएं बहाल कर दी गईं। दूसरी ओर यूनियन के नेता केवल सिंह ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि बसें फिर से चल रही हैं। इससे पहले कर्मचारियों ने यूनियन के अरेस्ट नेताओं को छोड़ने, प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ, वेतन व अन्य शर्तों को लेकर सरकार से मांगें रखी थीं। अब यूनियन व प्रशासन के बीच सहमति हुई है और बस सेवाएं दोबारा से शुरू कर दी गई हैं।

यूनियन नेता गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ हुई बैठक में कुछ बातों पर यूनियन की सहमति बन गई थी, लेकिन मैनेजमेंट के अफसरों ने उन्हें भी लागू नहीं किया था। लेकिन अब मैनेजमैंट के साथ यूनियन नेताओं की बैठक के बाद सहमती बन गई है और कर्मियों ने धरने को समाप्त कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *