देह व्यापार मामले में स्पा सेंटर और फ्लैट में पुलिस की रेड, 9 महिलाओं सहित 13 काबू

Written by

in

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने स्पा सेंटर और एक फ्लैट पर रेड की। इस दौरान दोनों जगह देह व्यापार के मामले में कुल 13 महिलाओं और व्यक्तियों को पुलिस ने काबू किया है। दरअसल, सिगरा इलाके में एसओजी-2 और पुलिस ने एक लॉन के सामने मेलोडी स्पा और त्रिनेत्र भवन के पास की बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 112 में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 9 महिलाओं और 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी में पिछले दो महीनों में पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

अक्टूबर और नवंबर 2025 में कुल 5 बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिनमें 50 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें ज्यादातर मामले सिगरा, लंका, कैंट और मंडुवाडीह क्षेत्रों में सामने आए हैं। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि सूचना मिली कि सिगरा में मेलोडी स्पा और त्रिनेत्र भवन के पास बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 112 में देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस पर एसओटी-2 ने एक साथ छापेमारी की। दोनों को सीज कर दिया गया है।

फ्लैट नं. 112 से 5 युवतियां अवैध गतिविधि में संलिप्त मिलीं। जबकि, स्पा सेंटर से चार युवतियां और चार युवक पकड़े गए। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। स्पा संचालक और फ्लैट मालिक के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) टी. सरवणन ने बताया कि सूचना मिली थी कि मेलोडी स्पा सेंटर तथा फ्लैट नंबर-112 में अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है और वहां महिलाएं, युवतियां एवं पुरुष लगातार आते-जाते रहते हैं। इस सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)-2 को लगाया गया।

पुख्ता जानकारी के बाद छापेमारी की गई, जिसमें 9 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत कुल 13 लोग हिरासत में लिए गए। पुलिस ने दोनों अड्डों से 23 हजार रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इस दौरान मौके से सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद फ्लैट स्वामी और स्पा संचालन से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ सिगरा थाने मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *