भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक में गरजे सह प्रभारी विशाल चौहान, संगठन सुदृढ़ करने का आह्वान

Written by

in

बोले, कुटलैहड़ से भाजपा को जिताने का लें संकल्प, सरकार की विफलताओं की हर बूथ पर हर व्यक्ति से चर्चा ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना भाजपा के सह प्रभारी विशाल चौहान ने कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों कुटलैहड़ एवं डेरा बाबा रूद्रानंद की संयुक्त बैठक बंगाणा भाजपा मुख्यालय होटल कर्ण राज में ली। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर विस्तार और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में दोनों मंडलों के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सह प्रभारी विशाल चौहान ने सभी उपस्थित सदस्यों के साथ विस्तृत संवाद किया और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर स्पष्ट मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह समय बूथ स्तर पर मजबूती लाने का है और हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाना होगा। विशाल चौहान ने विशेष रूप से यूबा मोर्चा और महिला मोर्चा की सक्रियता पर जोर देते हुए कहा कि युवा मोर्चा—एक बूथ, दस यूथ,महिला मोर्चा—एक बूथ, बीस महिला सदस्य का लक्ष्य हर हाल में पूरा होना चाहिए।उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है और कार्यकर्ताओं को इसे मिशन की तरह अपनाना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी चौहान ने वर्तमान सरकार की तीन वर्षों की कार्यशैली को पूरी तरह असफल बताया। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों की निकम्मी सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुंचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों, कुप्रशासन और विकास कार्यों में देरी जैसे मुद्दों पर जनजागरण करें, ताकि जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने सह प्रभारी विशाल चौहान का सम्मान किया और कुटलैहड़ में बैठक लेने के लिए उनका स्वागत किया। दविंदर भुट्टो ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मजबूती ही चुनावी जीत सुनिश्चित करती है। उन्होंने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। विशाल चौहान के साथ कुटलैहड़ के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता भुट्टो को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा भेजने का संकल्प भी दोहराया। बैठक में यह स्पष्ट संदेश गया कि कुटलैहड़ में भाजपा एकजुट है और आने वाली चुनावी लड़ाई को मजबूती और रणनीति के साथ लड़ेगी। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के लोगों ने सदैव भाजपा को समर्थन दिया है और भविष्य में भी विकास की राह को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ही जनता की पहली पसंद बनी रहेगी। उन्होंने सह प्रभारी विशाल चौहान द्वारा दिए गए संगठनात्मक निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और उन्हें लागू करने का भरोसा दिलाया।इस बैठक में भाजपा संयुक्त मोर्चा मंडल कुटलैहड़ एवं डेरा बाबा रूद्रानंद की ओर से सह प्रभारी विशाल चौहान का धन्यवाद किया गया।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ जिला पार्षद सदस्य एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा,जिला ऊना भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश धीमान, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुषमा ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज परमार के अलावा सभी कुटलैहड़ भाजपा मंडलों के मोर्चे,प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *