स्कूलों का बदला समय, आदेश जारी

Written by

in

पटनाः बिहार के पटना में बढ़ती ठंड के बीच स्कूलों की टाइमिंग को बदलने को लेकर फैसला लिया गया है। शिक्षा जिला अधिकारी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग को बदलने को लेकर आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आज से लागू है। अगले आदेश तक किसी भी विद्यालय का संचालन सुबह 8:00 बजे से पहले नहीं किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि गिरते तापमान को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है।

यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी विद्यालय चाहे वह निजी हों या सरकारी सुबह 8 बजे से पहले किसी भी परिस्थिति में संचालित नहीं होंगे। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और छात्रों व अभिभावकों को समय परिवर्तन की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि अब राजधानी पटना में स्कूलों की पहली क्लास सुबह 8 बजे से पहले नहीं लगेगी।

बल्कि ये थोड़ी देरी से शुरू होगी। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के संचालकों को आदेश की प्रति भेजकर इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इधर, अभिभावकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड में बच्चों को सुबह 6 या 7 बजे स्कूल भेजना बेहद कठिन हो रहा था। कई बच्चों में सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण की शिकायतें भी बढ़ रही थीं। बस या ऑटो से सफ़र करने वाले बच्चों को कोहरे और ठंडी हवा से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में प्रशासन का यह कदम अभिभावकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *