Punjab News: गुरूद्वारा साहिब के बाहर चोरी, चोर ने पहले टेका माथा फिर बाइक लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है। ताजा मामला मंजू सिनेमा के सामने स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग से सामने आया है, जहां रविवार को एक बाइक चोरी हो गई। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद अब पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आरोपियों को ढूंढना शुरू कर दिया है।

जानकारी देते बाइक मालिक ने बताया कि वह रोजाना मंजू सिनेमा के सामने स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाते हैं। इसी तरह वह 6 दिसंबर को भी माथा टेकने श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे थे। जब वह माथा टेककर बाहर आए तो देखा कि उनका मोटरसाइकिल वहां नहीं था। उन्होंने आसपास ढूंढा लेकिन उन्हें वहां उनका बाइक नहीं मिला जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक को सूचित किया गया जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा एक अज्ञात व्यक्ति पहले गुरुद्वारा साहिब के बाहर पहुंचता है और माथा टेककर श्रद्धा का दिखावा करता है।

इसके कुछ ही क्षण बाद वह पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल के पास जाता है, बड़ी ही सफाई से लॉक तोड़ता है। पहले वह बाइक को एक चाबी लगाता है जो नहीं लगती और बाद में वह फिर दूसरी चाबी लगाता है जो लग जाती है और मौके से बाइक लेकर फरार हो जाता है।

बाइक मालिक के मुताबिक, इसी गुरुद्वारा साहिब से पहले भी वाहन चोरी हो चुके हैं और उन्होंने संगत से अपील की कि वह अपनी बाइकों का खुद ध्यान रखें। पीड़ित ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *