Expressway पर Truck और Car में भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे, 2 की मौत

Written by

in

राजस्थानः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसा शनिवार रात करीब 1.30 बजे चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस ने दोनों शवों को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिया नंबर 181, कावड़ के पास एक किया कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से एक युवक के पास आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान सोनू पुत्र जोगिंदर (28) निवासी हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक सोनू के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं दूसरे युवक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *