Punjab News: फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः अजनाला के सरहदी क्षेत्र में कारोबारियों और आम लोगों से फिरौती मांगने तथा फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में आज पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सरहदी गाँव चाहड़पूर के पास एनकाउंटर वाली जगह का जायज़ा लेने पहुंचे डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि दिलराज सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसने बताया था कि अजनाला क्षेत्र में लोगों से फिरौती मांगने वाले 2 आरोपी आज भी किसी फायरिंग की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

जब पुलिस ने ट्रैप लगा कर कार में आ रहे दो नौजवानों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोलीबारी में दोनों नौजवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ये दोनों नौजवान विदेश बैठे साथियों के इशारे पर फिरौती मांगने और गोली चलाने की वारदातों को अंजाम देते थे। डीआईजी संदीप गोयल ने आगे बताया कि इनसे 2 पिस्टल भी बरामद हुई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *