ये रहा राजनीति सफर दरभंगा सदर से 6 बार के विधायक हैं। पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वैश्य समुदाय से आते हैं जो BJP का कोर वोटर है। मिथिलांचल में पार्टी का चर्चित और पुराना चेहरा है। इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया. वो दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे। दिलीप जायसवाल भी वैश्य समुदाय से ही आते हैं। वे लगभग 10 सालों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विभिन्न पदों पर रहकर संगठनात्मक कार्य करते रहे हैं। वैश्य समुदाय से आते हैं संजय सरावगी 1969 में जन्में 55 साल के संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं। संजय सरावगी भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं। मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव माना जाता है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी ने श्री @sanjay_saraogi, विधायक को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपका नेतृत्व निश्चित ही बिहार भाजपा को स्वर्णिम कार्यकाल की ओर ले जाएगा। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/f2HX4XNGHf
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) December 15, 2025
BJP ने संजय सरावगी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये प्रदेश अध्यक्ष

नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने (BJP) ने संजय सरावगी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वे दरभंगा से विधायक हैं। पहले दिलीप कुमार जायसवाल बिहार के भाजपा अध्यक्ष थे। अब उनकी जगह ये लेंगे। सरावगी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2005 के नवंबर महीने में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधायक चुने गए। हालांकि इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था।
Leave a Reply