Premanand Maharaj की बात सुन इमोशनल हुई Anushka, सोशल मीडिया पर किया React

Written by

in

धर्म: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के बहुत बड़े भक्त हैं। दोनों जब भी भारत में आते हैं तो महाराज से मिलने के लिए वृंदावन में जरुर जाते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा खुद भी प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने गुरु के सामने हाथ जोड़े हैं। अभी हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह इतिहास में महापुरुषों के द्वारा झेले कष्टों का जिक्र कर रहे हैं।

महापुरुषों ने कितना कष्ट सहा है

प्रेमानंद महाराज को जब बताया गया कि ये महीना गुरु गोबिंद सिंह की शहादत का चल रहा है। गुरु गोबिंद सिंह की शहादत की कहानी सुनकर प्रेमानंद महाराज उनकी तस्वीर को माथे से लगाकर प्रणाम करते हैं। महाराज ने कहा कि- ‘कितना कष्ट सहा महापुरुषों ने धर्म के लिए अब जिंदगी दीवार में चुनवा देना कितनी बड़ी बात है। गर्दन उतार देना, शरीर की चमड़ी उतार लेना। ये सब गुरुजनों ने कष्ट सहा है। धर्म के लिए तो आज हम सुख चैन से भगवान का गान कर रहे हैं। इनकी शहादत पर इनके बलिदान पर आज हम सूखपूर्वक जी पा रहे हैं धर्म से। अगर इन महापुरुषों की ऐसी कृपा न होती तो हम गुलाम होते’।

भगवान का कीर्तन कर रहे हैं

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि- ‘महापुरुषों की कृपा से आजाद होकर हम लोग भगवान का कीर्तन कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है’।

क्या पहले से तय होती है अकाल मृत्यु?

एक व्यक्ति ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि क्या अकाल मृत्यु पहले से तय होती है? इस पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया कि – ‘जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पाप या महापाप करता है। तभी उसे अकाल मृत्यु दंड मिलता है। उन्होंने साफ किया है कि अकाल मृत्यु पहले से तय नहीं होती। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जब किसी से बहुत बड़ा अपराध हो जाता है तभी अकाल मृत्यु दंड के रुप में मिलती है। चाहे व्यक्ति को इसका पता हो या न हो लेकिन अगर उससे कोई गंभीर अपराध हो गया तो उसकी आयु कम हो जाती है’।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *