Punjab News: 33 साल बाद बढ़ेगी पानी की सप्लाई, देखें वीडियो

Written by

in

रोपड़ः जिले को लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, जल्द ही हर घर में पानी की सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में अब लोगों को पानी के लिए किसी परेशानी की सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सरकार की तरफ से वाटर सप्लाई विभाग के साथ मिलकर प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद लोकल बाडी मंत्री डा. रवजोत ग्रेवाल की तरफ से इसकी शुरुआत की गई है।

शहर में नहर से पीने के पानी की सप्लाई होती है। 1992 में जितनी सप्लाई थी, उतनी ही आज हो रही, जबकि शहर की आबादी कई गुणा बढ़ चुकी है। 33 साल में किसी सरकार की तरफ से पानी की सप्लाई बढ़ाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया था। अब आप सरकार ने लोगों की राहत देते हुए इसके लिए कदम उठाते हुए प्रोजेक्ट की शुरुआत ही।
इस प्रोजेक्ट के दिसंबर 2025 में पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद शहरवासियों की पानी को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *