Deepika Padukone ने अपने जन्मदिन पर लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म, फैंस को दिया खास तोहफा

Written by

in

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज दीपिका अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर भी काम कर रही हैं। वहीं जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आज नए और युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए एक पहल शुरु की है। इस पहल के अंतर्गत उन्होंने द ऑनसेट प्रोग्राम लॉन्च किया है।

नए क्रिएटिव आर्टिस्ट्स को मिलेगा मौका

सच्ची कहानियों पर नए टैलेंट को आगे बढ़ाने की सोच को बढ़ाते हुए दीपिका ने द ऑनसेट प्रोग्राम की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। यह उनके क्रिएट विद मी प्लेटफॉर्म का अगला कदम है। इसका मकसद ऐसे नए क्रिएटिव आर्टिस्ट्स को मौका देना है जो भारतीय फिल्म, टीवी और विज्ञापन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में उनका टैलेंट देखा जाए, सुना जाए और सही मायनों में सामने आ पाए इसलिए यह प्लेटफॉर्म बनाया गया है।

होनहार लोगों को मिलेगा सीखने का मौका

इस प्रोग्राम में अच्छे और होनहार लोगों को सीखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी आगे बढ़ने का मंच मिलेगा जिनके पास प्रोजेक्ट को संभालने का अनुभव और हुनर है। इसके पहले चरण में लिखना, निर्देशन, कैमरा, लाइट, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कपड़ों की डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे काम शामिल होंगे। अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कहा कि – ‘पिछले एक साल से मैं देश और उसके बाहर से बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को पहचनाने और उन्हें देखने, सुनने और अनुभव करने का मंच देने को लेकर बहुत गहराई से महसूस कर रही हूं। द ऑनसेट प्रोग्राम के लॉन्च का ऐलान करते हुए मैं बहुत खुश हूं और अगली पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट से आप सभी को मिलवाने का मुझे बेसब्री के साथ इंतजार है’। देश और विदेश से क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने के अपने विजन को आगे बढ़ाते हुए दीपिका पादुकोण का द ऑनसेट प्रोग्राम अब onsetprogram.in पर देखा जा सकता है। जहां पर लोग अपना काम भेज सकते हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री के अच्छे लोगों के साथ भी काम करने का उन्हें मौका मिलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *