Punjab News: CIA स्टाफ बनकर रिश्वत मांगने वाला ASI गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

अमृतसर: मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सीआईए स्टाफ सदस्य बताकर रिश्वत मांग रहा था। कर्मचारी की पहचान एलआर/एएसआई गुरजीत सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि 1 फरवरी की शाम 5 बजे बॉबी अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान चार लोग जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और एक व्यक्ति बाहर खड़ा था। जिन्होंने खुद को CIA स्टाफ के मुलाजिम बता घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। जब वह चारों घर से चले गए, तो बेबी ने घर के सीसीटीवी की जांच की और देखा कि उसकी अलमारी से 1.60 लाख रुपये गायब थे।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि घर में दाखिल हुए लोगों में से एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सुरिंदर मोहन और एएसआई गुरजीत सिंह था। बाकि तीन अज्ञात व्यक्ति थे। पुलिस पार्टी द्वारा मामले की जांच के दौरान एएसआई गुरजीत सिंह को 6 फरवरी को न्यू प्रताप नगर के सामने अल्फा मॉल अमृतसर के इलाके से काबू किया गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड हासिल कर लिया है। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन और एएसआई गुरजीत सिंह ने एक लाख रुपये की मांग की थी और जाते समय उसकी जेब से जबरन 5,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *