सड़क हादसे में Mahakumbh से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

Written by

in

यूपीः सोनभद्र में बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में कुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। घटना सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 6:30 बजे हुआ है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया है।

हादसे में मरने वाली की पहचान रायगढ़ निवासी लक्ष्मीबाई (30) और अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई। घायलों में रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) शामिल हैं। घायल रामकुमार ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के बाद लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। मैं सो रहा था अचानक से मेरी आंख खुली, तो यह मंजर देखा।

एडिशनल एसपी सोनभद्र ने बताया कि महाकुंभ से लौट रही बोलेरो (CG 13 CA 1165) में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही टेलर (RJ 02 GC 3612) से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएससी बभनी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बोलेरो में सवार 3 लोग सुरक्षित बच गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *