America में रोजाना पकड़े जा रहे अवैध अप्रवासी, 10 लाख को पकड़ने का प्लान

Written by

in

वॉशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अवैध प्रवासियों के खिलाफ धरपकड़ और तेज हो गई है। डिटेंशन सेंटर फुल हो गए हैं। हालत ये है कि अवैध प्रवासियों को अब जेलों में ठूंसा जा रहा है। लॉस एंजिलिस, मियामी, अटलांटा और कैंसस सहित 9 फेडरल जेलों में अन्य खूंखार अपराधियों के साथ अवैध प्रवासियों को रखा जा रहा है। इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) के डिटेंशन सेंटर में 41 हजार को ही रखने की क्षमता है।

इन सेंटरों में लगभग 2 हजार भारतीय हैं। रोज लगभग 1200 अवैध प्रवासियों की धरपकड़ हो रही है। अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नियोम ने बताया कि अवैध प्रवासियों का दूसरा ग्रुप ग्वांतानामो नेवल बेस भी रवाना किया गया है। रोजाना 1200 अवैध अप्रवासी पकड़े जा रहे हैं।

ट्रम्प के बॉर्डर जार हॉम होमेन ने पुलिस कमिश्नरों को अवैध प्रवासियों की पहचान कर धरपकड़ के आदेश दिए हैं। इसके लिए पुलिस टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है। ये सड़कों से भी अरेस्ट कर सकेगी। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की धरपकड़ आईसीई ही करती है। ऐसा 25 साल बाद होगा जब लोकल पुलिस को भी जिम्मा सौंपा गया है। ट्रम्प प्रशासन की ओर से राज्यों की पुलिस को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *