Police और नक्सलियों में मुठभेड़, 12 की मौत

Written by

in

नई दिल्ली : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में आज  सुबह करीब 8 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं जवानों ने नक्‍सलियों को घेरे रखा है। दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग जारी है। इस ऑपरेशन में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल हैं। छ्त्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। जानकारी के अनुसार करीब 4 जवान घायल हुए है।  मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया इलाके में हुई है। सुंदरराज पी ने बताया कहा कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है।

बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने बताया कि अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *