Stock Market: दूसरे दिन भी Market में गिरावट, लाल निशान पर Sensex

Written by

in

बिजनेसः सेंसेक्स दूसरे दिन भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर 1.01% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.46% और ताइवान के ताइवान कैपिटलाइज़ेशन वेटेड स्टॉक इंडेक्स में 0.64% की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.16% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अदाणी ग्रुप के कई शेयर आज हरे निशान पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज 4 फीसदी और अदाणी ग्रीन एनर्जी 3 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में बाजार में लगातार गिरावट देखी गई थी, जिससे निवेशकों को 7.68 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 1,272.01 अंक (1.61%) गिरा, जिससे बाजार में दबाव बना रहा। NSE के डेटा के अनुसार, 10 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,463.72 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,515.52 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *