Punjab News: Civil Hospital में चौकी इंचार्ज सहित 3 कर्मियों का हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

नशे में धुत होकर उत्पाद मचाने के लगे आरोप

लुधियानाः सिविल अस्पताल देर रात आग लगने की घटना सामने आई थी। जिसके कुछ घंटे बाद अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, रात करीब साढ़े 10 बजे नशे में धुत पुलिस कर्मी ने अस्पताल के डिवाइडर पर कार चढ़ा दी। जिसके बाद डगमगाता हुआ पुलिस कर्मी कार को डिवाइडर से नीचे उतारने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। घटना स्थल पर करीब 20 मिनट तक यह ड्रामा चला। घटना के दौरान गनीमत रही कि कोई मरीज या एम्बुलेंस वहां नहीं आई, नहीं तोपुलिस मुलाजिम की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना को लेकर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने सिविल अस्पताल के चौकी इंचार्ज रेशम, निरंजन सिंह और गुरदीप का मेडिकल करवाने के थाना एसएचओ को आदेश दिए। जिसके बाद तीनों पुलिस मुलाजिमों का मैडिकल करवाया गया। बता दें गुरदीप की पोस्टिंग किसी अन्य जगह पर है वह सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी में किन कारणों से आया था इस बारे अभी कुछ पता नहीं। कुछ मरीजों के तमीदारों ने बताया कि अक्सर सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी में शराब का सेवन होना है। मीडिया कर्मियों के द्वारा पुलिस मुलाजिम द्वारा गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ाने की हरकत को कैमरे में कैद किया तो उसने मोबाइल तोड़ने तक की धमकी दी।मीडिया का कैमरे चलता देख पुलिस मुलाजिम अपना बचाव करने के लिए सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी में गया लेकिन पुलिस चौकी के हालात भी बद से बदतर मिले। चौकी के अंदर इंचार्ज रेशम और निरंजन सिंह थे। वह भी पत्रकारों के सवालों का कोई जवाब नहीं दे सके। चौकी इंचार्ज खुद अपना चेहरा मीडिया के कैमरों से बचाते रहे। कुल तीन पुलिस मुलाजिम नशे में धुत मिले जिस कारण मीडिया कर्मियों ने ही संबंधित थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO गुरजीत सिंह को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। पगड़ी उतार शराब में धुत निरंजन बोला, गाड़ी यही है, मैं सिविल अस्पताल में तैनात हूं। मैंने किसी तरह का कोई नशा नहीं किया। निरंजन शराब के नशे में इतना अधिक टुल था कि उसे खुद पता नहीं कि वह आन डयूटी है या आफ डयूटी। मीडिया के कैमरों के सामने कभी उसने खुद को आन डयूटी बताया तो कभी आफ डयूटी। निरंजन ने कहा कि मेरी पगड़ी अंदर पड़ी है जब मर्जी मैं उसे पहन लेता हूं और उतार देता हूं। नशे की हालत में निरंजन ने कहा कि मैं 24 घंटे आन डयूटी रहता हूं। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक डयूटी करता हूं। जिसके बाद नशे में धुत गुरदीप ने जब मीडिया से भी बदसलुकी की। उसने मीडिया कर्मियों को धमकाया और कहा कि मैं आपका फोन तोड़ दूंगा यदि मेरी वीडियो बनाई। मौके देख कर गुरदीप सिविल अस्पताल से जाने लगा लेकिन मीडिया के कैमरों के समक्ष उसने खुद कहा कि मेरा मैडिकल करवाओ। मीडिया कर्मियो को धमकाते हुए उसने कहा कि यदि मेरे मैडिकल में कुछ नहीं आया तो मैं तुम्हारा नुकसान करुंगा। मौके पर एसएचओ गुरजीत सिंह पहुंचे। जिन्होंने गुरदीप से मैडिकल करवाने को कहा लेकिन गुरदीप थाना डिवीजन नंबर 2 के पुलिस कर्मियों से भी बहसबाजी करने लगा। एसएचओ गुरजीत सिंह ने जब उसे मैडिकल करवाने के लिए कहा तो उनसे भी बदतमीजी से बोलने लगा। गुरदीप किस थाना में तैनात है इस बारे अभी पता नहीं चला। गुरदीप ने सिविल अस्पताल में देर रात तक जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने कहा कि मुझे खुद मीडिया कर्मियों ने घटना की सूचना दी है। सिविल अस्पताल में कुल 5 मुलाजिम तैनात है। रात के समय 3 की डयूटी है। तीनों पुलिस मुलाजिमों का मैडिकल करवाया जाएगा। दो पुलिस मुलाजिम नए आए है जबकि चौकी इंचार्ज रेशम भी इनके साथ ही देर रात डयूटी पर तैनात है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *