जिसके बाद दूसरी तरफ जाकर बाइक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि जगदीश कुमार कोरियर ब्वाय का काम करता था और 2 बच्चे, पत्नी हैं। वहीं मृतक गौरांश के पिता फैक्टरी चलाते हैं और उसकी मां हाउस वाइफ है। चरणजोत को डीएमसी असप्ताल में दाखिल किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्विफ्ट कार काफी तेजी से भारत नगर चौक की तरफ से थरीके की तरफ जा रही थी। गडवासू के वैटर्नरी अस्पताल के ठीक सामने एलिवेटिड रोड पर कार अनियंत्रति हुई और डिवाडर से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाडर से दूसरी तरफ पहुंच गई और मोटर साइकिल से टकरा गई। कार की टकर से मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोट लगी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। इसी बीच कार सवार युवकों को भी लोगों ने बाहर निकालने की कोशिश की। गौरांश व चरणजोत आगे की सीट पर थे इसलिए टक्कर के कारण दोनों को चोट लगी और गौरांश की मौत हो गई। घटना में लोगों ने तीनों को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां गौरांश व जगदीश को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया और उनके शवों को मॉर्चरी में रख दिया है। पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा।तेज र/फ्ता/र स्विफ्ट का क/ह/र हा/द/से में 2 की मौ/त, एक घा/य/ल#Encounternews #BreakingNews #OneInjured #SpeedingCar #PunjabNews #TragicIncident pic.twitter.com/4fpixAUGmL
— Encounter India (@Encounter_India) February 20, 2026
Punjab News: तेज रफ्तार स्विफ्ट का कहर, हादसे में 2 की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर बनी एलिवेटिड रोड पर कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय जगदीश कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ स्विफ्ट चला रहे जर्नालिज्म के स्टूडेंट गौरांश की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3 युवक स्विफ्ट कार पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। दूसरी ओर बाइक सवार व्यक्ति बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था। लोगों का कहना हैकि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
Leave a Reply