Punjab University की छात्रा को Park में बुलाकर किया बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिर्वसिटी की छात्रा का बेरहमी से कत्ल किया गया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सुहानी के रूप में हुई है। घटना सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन उसके बॉयफ्रेंड ने मिलने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसके गले पर चाकू मारकर भाग गया। इस दौरान युवती की मां का फोन आ गया, जिसे रिसीव कर युवती बोली- मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है। 36 के पार्क में हूं। बचो लो। पार्क में टहलने आए किसी व्यक्ति ने घायल युवती के पार्क में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। वहीं, युवती की बात सुनकर उसके परिजन भी पार्क में पहुंच गए थे। वे युवती को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसका परिवार मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले में जटवापुर गांव का रहने वाला है, लेकिन सालों से वह सेक्टर-35 में रह रहा था। जबकि, आरोपी युवक विनय भी इनके घर के पास ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बुड़ैल से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की मां अनीता ने बताया है कि सुहानी रविवार रात घर से यह कहकर निकली थी कि वह मार्केट से चॉकलेट लेकर आ रही है। करीब 15 मिनट तक वापस न आने पर उसे फोन किया। 3 बार कॉल करने पर जवाब नहीं मिला। चौथी बार कॉल उठाते हुए सुहानी ने कांपती आवाज में कहा- मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है, बचा लो। इसके बाद परिवार वाले तुरंत पार्क की ओर दौड़े। वे पार्क में काफी देर तक सुहानी को ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान पुलिस भी सेक्टर-36 के पार्क में पहुंच गई।

पुलिस को किसी व्यक्ति ने घायल युवती की सूचना दी थी। उसने ही परिजन और पुलिस को घायल युवती तक पहुंचाया।मृतका के पिता महेश के मुताबिक, सुहानी के गले से खून बह रहा था और उसकी सांसें चल रही थीं। पिता ने पुलिस से अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस के इंतजार में देरी हुई। पुलिस ने युवती को उठाने के लिए भी परिवार की मदद नहीं की। एम्बुलेंस पार्क के अंदर नहीं आ पा रही थी, इसलिए परिजन को खुद ही उसे उठाकर पार्क के बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *