Punjab News: 2 ऑटो और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के ग्यासपुरा के पास 2 ऑटो और एक बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार और ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक की पहचान 40 वर्षीय मंगल के रूप में हुई है। वहीं मृतक बाइक सवार की पहचान 20 वर्षीय नीतिश के रूप में हुई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि मंगल ढंढारी पुल के पास रविवार को कपड़ों की फेरी लगाता है।

इस दौरान देर रात वह घर शिवपुरी लौट रहा था तो रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मंगल की मौत हो गई। मृतक मंगल के 3 बच्चे है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी माया ने बताया कि पति पुराने कपड़े बेचने का काम करता है और वह परिवार के साथ ऑटो में देर रात घर जा रहे थे और रास्ते में उनके ऑटो की टक्कर एक्टिवा और अन्य ऑटो में टक्कर हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला ने परिजनों को सूचित करके बच्चों को घर भेजा और पति को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आ गई। घटना में महिला के पति की ईलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं मृतक नीतिश के बड़े भाई रोहन नामक व्यक्ति ने कहा कि वह घर पर मौजूद था और उसे भाई के एक्सीडेंट को लेकर फोन आया। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान भाई के साथ उसका दोस्त मौजूद था। घटना में साथी को मामूली चोटें आई है। पीड़ित ने कहा कि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *