Punjab News: सब्जी की दुकान लगाने को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के नारायणीगढ़ सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस मौके पर बातचीत करते हुए गुलशन कुमार, गुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि वे पिछले कई सालों से आज़ाद रोड के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे से प्रवासी जतिंदर ने सब्जी की दुकान लगानी शुरू कर दी थी, आज जतिंदर से गाड़ी लगाने को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद जतिंदर ने अपने लगभग 10 अज्ञात साथी बुलाकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया और घटना को अंजाम देने के बदा हमलावार मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि हमले की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिवार वालों ने छेहरटा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। जब इस संबंध में प्रवासी जतिंदर से बातचीत की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि उसने 2 महीने पहले फुटपाथ पर अपनी सब्जी का अड्डा लगाना शुरू किया था। प्रवासी ने बताया कि गुलशन, उसका भाई मेरे अड्डे के पास अपने वाहनों को खड़ा कर मुझे परेशान कर रहे हैं। आज जब गुलशन कुमार से सब्जी के अड्डे से गाड़ी हटाने को कहा गया तो गुस्से में आए गुलशन कुमार और उसके साथी ने मुझे पीटना शुरू कर दिया, जिससे मुझे गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में प्रवासियों ने प्रसासन से न्याय की गुहार लगाई। इस मौके पर पुलिस स्टेशन छेहरटा के एसएचओ लवप्रीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों ही पक्षों की शिकायत उन्हें मिली है। इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच करने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *