Sabarmati Express में मृत पड़ा मिला बुजुर्ग, जांच में जुटी पुलिस

Written by

in

जैसलमेरः रेलवे स्टेशन पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही ऑन-ड्यूटी रेलवे स्टाफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते रेलवे पुलिस अधिकारी दुर्ग सिंह ने बताया कि ट्रेन के जैसलमेर पहुंचने के बाद एक यात्री ने ट्रेन मैनेजर को सूचना दी कि कोच में एक बुजुर्ग लंबे समय से अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर स्टेशन स्टाफ और रेलवे चिकित्सक मौके पर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से उसे जवाहिर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। तलाशी के दौरान शव के पास से केवल एक कंबल बरामद हुआ, जबकि कोई पहचान पत्र, टिकट या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। वृद्ध की उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी गई है। उसने गहरे नीले रंग की पैंट और ग्रे रंग की फुल बाजू की शर्ट पहन रखी थी तथा शरीर पर एक कंबल ओढ़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *