Bus और Truck की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, Cabin बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

Written by

in

शिवपुरीः जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में NH-46 पर सुबह 5:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरनखेड़ी गांव के पास आगरा से इंदौर जा रही संजय ट्रेवल्स की बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आपस में फंस गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने केबिन में फंस गए थे। क्रेन की सहायता से बस और ट्रक को अलग किया गया, जिसके बाद चालकों को बाहर निकाला जा सका। इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक का उपचार जारी है। वहीं बस में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के कारण NH-46 पर करीब साढ़े तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरनखेड़ी के मोहराई गांव के पास ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण सड़क को वन-वे कर दिया गया है। हालांकि, वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए स्पष्ट योजना और संकेतक उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस स्थान पर पहले भी एक बस सहित पांच हादसे हो चुके हैं। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि हादसे में मृत बस चालक का शव कोलारस मोर्चरी में रखवाया गया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। 5 घायल यात्रियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।            

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *