Boyfriend के फैसले से खफा Girlfriend ने की Suicide, 12 भाई-बहनों में 5वें नंबर पर थी मृतका

Written by

in

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड द्वारा शादी से मना करने पर गर्लफ्रेंड द्वारा जहर खाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की 12 भाई-बहनों में 5वें नंबर की थी। वो अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन लड़का और उसका परिवार राजी नहीं था जिससे वो परेशान थी। सोमवार को उसने जहर खा लिया। फिर बहन को कॉल कर जानकारी दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका की पहचान कृष्णो कुमारी (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, साधराम और केवरा बाई अनपढ़ है। साधराम खेती किसानी करता है। इन दोनों के 12 बच्चे थे, जिसमें कृष्णो समेत 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी 2 बेटे समेत 9 बच्चे है। जबकि 5 बच्चों की शादी हो गई है। इनमें से 5वें नंबर की बेटी कृष्णो कुमारी अपने बड़ी दीदी और जीजा के साथ रहती थी। उस गांव में रोशन कुमार (21) का आना जाना था। यहीं करीब 3 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और नंबर एक्सचेंज हुए। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोशन उसके घर भी आने-जाने लगा। वो कृष्णो से शादी करने की बात कहता था। अपने साथ घूमाता था। इनके बीच प्रेम प्रसंग का हल्ला पूरे गांव में फैल गया था। यह बात दोनों परिवारों को भी पता थी। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक और उसके घर वालों ने इनकार कर दिया।

इससे परेशान होकर कृष्णो ने जंगल में सोमवार जहर खा लिया। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसने बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी। उसके बाद खुद ही पैदल चलकर घर पहुंची। परिवार ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की जांच के लिए करतला थाने में भेजा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *