लगातार गिरावट के बाद Share Market में लौटी हरियाली, Sensex में 214.08 अंकों की बढ़त

Written by

in

बिजनेसः आज मार्कीट ने खुलते ही इनवेर्स्ट्स को अच्छे संकेत दिए। लगातार गिरावट की मार झेल रहे निवेशकों के लिए गुरुवार की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 214.08 अंक बढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 69.8 अंक चढ़कर 23,115.05 अंक पर पहुंचा। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) से लेकर एशियाई बाजारों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।हालांकि, गिफ्ट निफ्टी ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज गोदरेज इंडस्ट्रीज लि., मुथुत फाइनेंस लि., अरबिंदो फार्मा लि., जुबिलेंट फूडवर्क्स लि. हरे निशान पर व्यापार करते नजर आए। वहीं, अशोक लेलैंड और बीएसई लाल निशान पर ही रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *