Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः 32 सेक्टर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दपंति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक की मौत हो गई। दरअसल, घटना के दौरान बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गए और महिला ट्रक के टायर के नीचे आ गई। हादसे में 60 वर्षीय महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय शीला निवासी बाबा जीवन सिंह नगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शीला अपने पति के साथ बाइक पर घर का राशन और अन्य सामान लेने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे 32 सेक्टर रोड के पास पहुंचे ताजपुर रोड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी दोनों बाइक से गिरे। पति सड़क के किनारे गिरा जबकि शीला ट्रक की ओर गिर गईं और पिछला टायर उनके ऊपर से निकल गया। वारदात के बाद चालक ने ट्रक भगाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक हिरासत में है। महिला के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *