Punjab News: कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने घर में घुसकर बराए डंडे, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः शहर के अशोक नगर इलाके में कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 से 5 पड़ोसी घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ डंडों से मारपीट की। वहीं सारी घटना CCTV में कैद हो गई। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

जानकारी देते पीड़ित महिला सीमा ने बताया कि गली के कुछ लोग अपने कुत्ते को उसके घर के बाहर शौच कराने के लिए लाने लगे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

सीमा के अनुसार कुछ देर बाद उक्त लोग अपने परिजनों के साथ उनके घर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर उसके पति, सास और बच्चों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान सीमा के घुटने में भी चोट लगी और डंडों से हमला किया गया। घटना के समय घर में छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की वीडियो और CCTV फुटेज भी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, सलेम टाबरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *