Punjab News: Homeguard के बेटे ने पड़ोसियों पर चलाई गोलियां, 1 घायल, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर के पायल स्थित वार्ड नंबर 7 में एक होमगार्ड के बेटे द्वारा अपने पड़ोसियों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। बाद में उसे देर रात पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।

जानकारी मुताबिक, आरोपी युवक पंजाब होमगार्ड के एक जवान का बेटा है। उसके पिता वर्तमान में साहनेवाल थाने में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने हथियार से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पायल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में रोष है। वहीं लोग डरे हुए भी हैं और उन्होंने मांग की है कि ऐसे व्यक्तियों को हथियार जारी करने के मापदंडों की गंभीरता से जांच की जाए और गलत इस्तेमाल पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

पायल के डीएसपी जसविंदर सिंह खेहरा ने बताया कि पुलिस ने घटना संबंधी परिवार के सदस्यों और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *