Trump ने लागू किया ‘जैसे को तैसा’ टैरिफ, जानें भारत समेत पूरी दुनिया में कैसे करेगा काम

वॉशिंगटनः डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ घंटों पहले रिसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान कर दिया है। ट्रंप रिसिप्रोकल टैरिफ में जैसे तो तैसा वाली नीति पर काम कर रहे हैं। रिसिप्रोकल टैरिफ यानी जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा। उन्होंने इससे जुड़े नए टैरिफ पॉलिसी पर वीरवार रात दस्तखत किए। ट्रम्प ने प्रेस ब्रीफिंग में भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप लगाया।
ट्रम्प ने कहा कि मुझे याद है कि जब हार्ले डेविडसन भारत में अपनी मोटरबाइक नहीं बेच पा रही थी, क्योंकि भारत में टैक्स बहुत ज्यादा था, टैरिफ बहुत ज्यादा था और हार्ले को मैन्युफैक्चरिंग बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुझे लगता है कि टैरिफ से बचने के लिए उन्हें भारत में एक फैक्ट्री लगानी पड़ी। हम भी ऐसा ही कर सकते हैं। टैरिफ से बचने के लिए वे हमारे यहां फैक्ट्री या प्लांट लगा सकते हैं।”
ट्रम्प ने कुछ दिन पहले मीडिया से कहा था कि अब रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) होने का समय आ गया है। अब आप लगातार रेसिप्रोकल शब्द सुनेंगे। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देश अमेरिका के मुकाबले में बहुत ज्यादा टैरिफ लगाकर अमेरिका को धोखा दे रहे हैं। दूसरे देशों की तरह ही आयात कर लगाने से निष्पक्ष व्यापार होगा और अमेरिकी सरकार में कमाई में बढ़ोतरी होगी।
व्हाइट हाउस ने इसे लेकर कहा था कि अन्य देश अमेरिका को लूट रहे हैं। यही वजह है कि राष्ट्रपति का मानना है कि यह एक बेहतरीन पॉलिसी होगी जो अमेरिकी वर्कर्स को फायदा देगी और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार करेगी।
Leave a Reply