Beach पर कार धोना पड़ा महंगा, समुद्र में डूबने से बची Fortuner, देखें वीडियो

Written by

in

अहमदाबाद: गोवा में गुजरात के टूरिस्ट की फॉर्च्यूनर एसयूवी समुद्र में डूबते-डूबते बची। गोवा के वागेटर बीच पानी के बीच में खड़ी गुजरात की कार की वीडियो चर्चा में है। कार को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। दरअसल, अहमदाबाद के एक टूरिस्ट की लग्जरी एसयूवी फॉर्च्यूनर वागेटर बीच पर सुबह-सुबह अरब सागर में डूबने से बाल-बाल बची। यह घटना तब हुई जब होटल के एक स्टाफ मेंबर ने कार धोने का एक अजीब तरीका अपनाया। स्टाफ कार को धुल रहा था तभी समुद्र में आए ऊंचे ज्वार (हाई टाइड) के दौरान गाड़ी पानी में डूब गई।

जानकारी के अनुसार काली रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिक, जो गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह अंजुना-वागेटर इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, मालिक एक पार्टी से लौटने के बाद होटल आए और अपनी कार की चाबियां होटल के एक केयरटेकर को सौंप दीं। बताया जाता है कि उन्होंने स्टाफ मेंबर को कार की प्रोफेशनल धुलाई के लिए पैसे दिए थे और इस सेवा के लिए उसे टिप भी दी थी। होटल का स्टाफ गाड़ी को किसी रेगुलर वॉशिंग सेंटर पर ले जाने के बजाय सीधे सुबह 5:30 से 6:00 के बीच वागेटर बीच की रेत पर ले गया। हाथ में सिर्फ एक बाल्टी और मग लेकर स्टाफ मेंबर ने गाड़ी को साफ करने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल करने का सोचा था।

स्थिति तब गंभीर हो गई जब स्टाफ मेंबर गाड़ी को पानी की ओर और आगे ले गया, उसे आने वाले ऊंचे ज्वार का अंदाजा नहीं था। कुछ ही देर में गीली रेत में फंस गई। जैसे-जैसे ज्वार बढ़ा, पानी का स्तर ऊपर उठता गया, और आखिरकार गाड़ी के दरवाजों के हैंडल तक पहुंच गया। फॉर्च्यूनर को बाद में जेसीबी की मदद से निकाला गया। गोवा पुलिस ने तब से गुजरात में रजिस्टर्ड इस गाड़ी को अपनी हिरासत में ले लिया है, जो फिलहाल अंजुना पुलिस स्टेशन में खड़ी है। इस घटना के लिए ज़िम्मेदार होटल स्टाफ मेंबर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय अधिकारी लगातार टूरिस्टों और स्टाफ को गोवा के बीचों पर गाड़ियां न चलाने की चेतावनी दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *