ITBP के जवान ने मां और पत्नी को बुरी तरह पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश, देखें वीडियो

Written by

in

जोधपुरः जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, इंडो तिब्बत पुलिस बल (ITBP) के जवान द्वारा अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट की गई। जवान ने धक्का देकर मां को नीचे गिराया और लात मारकर गाली-गलौज की। इस दौरान जवान को बेटे पानी के बोतल से मारकर बचाव करता भी दिखा। जवान ने पत्नी का गला भी दबाया। हालांकि पत्नी और मां ने जवान को घर के बाहर धकेल दिया। 16 मार्च को हुई मारपीट की घटना की पत्नी ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पत्नी ने पति पर कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के भी आरोप लगाए। मारपीट की घटना का वीडियो भी अब सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरस्वती नगर मधुबन, बासनी निवासी रेखा कंवर ने भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया उसका पति जय सिंह देवड़ा आईटीबीपी में पोस्टेड है। 17 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। 16 मार्च को पति ने उनके और अपनी मां के साथ मारपीट की। रेखा कंवर ने आरोप लगाया कि मेरे पति के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब भी वह नौकरी से छुट्टी लेकर घर आते हैं तो इसके बारे में पूछने पर मारपीट करते है। उन्होंने घर खर्च के लिए रुपए देना भी बंद कर दिया है। इससे बच्चों के पालन-पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रेखा ने आरोप लगाया कि मेरे पति बच्चों को भी पीटते हैं। 15 मार्च को भी पति ने उसे और उसके बच्चों को पीटा था। तब उनकी सास ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पाबंद किया था। 16 मार्च को पति ने शराब पीकर सास और मेरे साथ मारपीट की। जब उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही तो वह भाग गए। रेखा ने बच्चों, सास और खुद को पति से खतरा बताया है और कार्रवाई की मांग की है। मारपीट की घटना का परिवार के सदस्य ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भगत की कोठी थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *