पुजारियों ने की श्रद्धालुओं की पिटाई, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Written by

in

कोल्हापुरः महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 पुजारियों का एक समूह 2 श्रद्धालुओं की बेरहमी से पीटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रद्धालुओं के जमीन पर गिर जाने पर भी उन्हें लातों से पीटा जा रहा है। यह मामला ऐतिहासिक ज्योतिबा मंदिर की है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं के सिर पर वार किया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ ही यह बदसलूकी से लोगों में आक्रोश फैल गया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं के सिर पर वार किया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ ही यह बदसलूकी से लोगों में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच उस समय हुई, जब मंदिर में आरती और सासन-काठी के साथ पारंपरिक प्रदक्षिणा चल रही थी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि कुछ श्रद्धालु सासन-काठी लेकर प्रदक्षिणा के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार कर रहे थे।

आरोप है कि उन्होंने आरती में व्यवधान डाला, पुजारियों पर गुलाल फेंका और उनकी पारंपरिक पगड़ियां गिराईं, जिससे तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने पर कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के अंदर खींचकर उनके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में कुछ लोग डर के कारण भागते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ को पकड़कर वापस लाकर पीटे जाने के आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। झगड़े की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पुजारियों और श्रद्धालुओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *