इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, गिरफ्तार

Written by

in

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रुपयों को लेकर हुई बहस के बाद एक नशेड़ी ने अपनी मां का कत्ल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेटा बेरोजगार है तथा नशे का आदी है, उसका अक्सर अपनी मां से पैसों के लिए झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान 65 वर्षीय ओमप्रकाश की पत्नी के रूपमें हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका का बेटा सोनू, उम्र-40 वर्ष जो पेशे से ड्राइवर है, हत्या में शामिल है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना दयालपुर में धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार रात दयालपुर थाने में इस घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और घर से बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में मिली। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सोनू नशे का आदी है तथा रुपयों को लेकर अकसर अपनी मां से झगड़ा करता था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को भी उनके बीच विवाद हुआ और इस दौरान सोनू ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *