India’s Got Latent show विवादः महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग करेगा जांच

Written by

in

मुबंईः यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के इंडिया गोट लैटेंट शो में दिए विवादित बयान की जांच महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग भी करेगा। मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में संस्कृति विभाग ने रणवीर विवाद की जांच के आदेश दिए। मंत्री ऑफिस के मुताबिक इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता के बारे में विभाग को शिकायतें मिली थीं। ऐसे ही अन्य शो बिना उचित अनुमति के दर्शकों को टिकट देकर चलाए जा रहे हैं।

वहीं, शुक्रवार को मुंबई पुलिस (खार स्टेशन) और असम पुलिस को टीमें भी रणवीर के वर्सोवा वाले फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वो बंद मिला। रणवीर को आज मुंबई पुलिस (खार पुलिस स्टेशन) में पेश होना है। क्योंकि वे शुक्रवार को पेश नहीं हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणवीर को अपने विवादित बयान की जांच के सिलसिले में 13 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होने का कहा गया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस ने उन्हें दूसरा समन जारी कर 14 फरवरी को पेश होने को कहा था। रणवीर ने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि उसका बयान उनके घर पर ही दर्ज किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। असम में भी रणवीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, इसलिए असम पुलिस भी पूछताछ करना चाहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *