पोते की थार की चपेट में आने से दादी की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फर्रुखाबादः विकास कॉलोनी में थार की चपेट मे आने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थार में महिला का पोता सवार था। दरअसल, पोता घर में गाड़ी पार्क कर रहा था। अचानक बैक गियर लग जाने से गाड़ी पीछे चली गई। इस दौरान घर का गेट बंद कर रही दादी सड़क पर दीवार के बीच फंसकर दब गईं। हादसे में महिला लगातार चीखती रहीं, लेकिन दुर्घटना में महिला की मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय सरला कटियार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि थार घर के गेट के अंदर जाती है, लेकिन कुछ ही देर बाद स्पीड से बाहर आ जाती है। इस दौरान महिला चिल्लाकर गाड़ी को रोकने के लिए कहती है। लेकिन थार और दीवार के बीच महिला की दबकर मौत हो जाती है। वहीं मृतक महिला का बेटा भी आवाज देता हुआ बाहर आता है, लेकिन तब तक महिला की मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोते ने पहले भी लापरवाही से थार को बैक कर दिया था। इस बार उसके ही परिवार की महिला की मौत हो गई।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *