Punjab News: Highway पर पलटा आलू से लदा ट्रक, ट्रैफिक जाम

Written by

in

लुधियानाः जगराओं में शेरपुरा चौक के पास लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर आज आलू से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक पलटने से आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला।

जानकारी के अनुसार, आलू से लदा यह ट्रक मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा था। शेरपुरा चौक के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका। ट्रक चालक मीत सिंह ने बताया कि ट्रक में आलू की बोरियां अधिक लदी होने के कारण वाहन असंतुलित हो गया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और सड़क पर बिखरे आलू की बोरियों को वापिस ट्रक में लदवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *