Hotel में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

Written by

in

नई दिल्ली : कमला नगर बाइपास पर स्थित डीडी सुइट होटल एवं रेस्टोरेंट के रूफ टॉप की रसोई में गत रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। चौथी मंजिल से उठती विकराल लपटाें से अफरातफरी और दहशत फैल गई। दूसरी मंजिल पर शादी की वर्षगांठ की पार्टी चल रही थी। जानकारी के अनुसार सात कमरों में लोग रुके हुए थे। रूफ टॉप पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के शोर मचाने पर पांच मिनट में पूरा होटल खाली हो गया। होटल के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
 होटल डीडी सुईट में रूफ टॉप की रसोई में लगी की लपटों के चलते सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। चौथी मंजिल से उठती लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। छत पर सिलेंडरों तक आग पहुंचने से हादसा बड़ा हो सकता था। होटल के कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने सबसे पहले सिलेंडरों को वहां से हटाया। होटल में आग लगने के चलते  40 मिनट तक  वाहनों का
आवागमन बंद किया गया। होटल की रसोई रूफ टॉप के कोने में है। इसे झोपड़ी का रूप दिया गया है। बताया जा रहा है कि छह सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे रसोई में गैस की आपूर्ति की जाती है। शार्ट सर्किट के चलते लगी झोपड़़ी के चलते विकराल लपटों में बदल गई। चौथी मंजिल पर गैस सिलेंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों ने होटल में लगे अग्निमशन उपकरणों से आग काबू करने का प्रयास किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *