Punjab News: ESI डिस्पेंसरी में पर्ची काटने को लेकर हुआ भारी हंगामा, कर्मी ने मांगी माफी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में फोकल प्वाइंट में बनी ईएसआई डिस्पैंसरी में आज भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, डिस्पेंसरी में दवा लेने पहुंची महिला व अन्य लोगों ने पर्ची काटने वाले कर्मी पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए। कर्मचारी ने एक मरीज की फाइल पकड़ी थी। जब विवाद ज्यादा होने लगा तो उसने विंडो से फाइल बाहर फेंक दी और कहा कि वो पर्ची नहीं काटेगा। कर्मचारी के जोर से बाेलने पर दवा लेने आए लाइन में खड़े अन्य लोगों ने भी विरोध किया। इतने में दोनों पक्ष एक दूसरे पर गाली देने का आरोप लगाने लगे। कर्मचारी कहने लगा कि आप लोगों ने गाली दी जबकि लाइन में लगे लोग कहने लगे कि उसने गाली दी है।

मामला ज्यादा बिगड़ गया और लोगों ने मजदूर नेताओं को बुला लिया। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिस्पेंसरी के कर्मचारी और युवक में जमकर हंगामा हो रहा है। हंगामा ज्यादा होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर्ची काटने वाले कर्मचारी को चौकी ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी कर्मचारी ने माफी मांगकर जान छुड़वाई, जिसके बाद बाद मामला शांत हुआ। मजदूर नेता चितरंजन ने बताया कि कर्मचारी ने लिखित तौर पर कहा कि अब वो भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं करेगा।

वीडियो बनाने वाले ने डिस्पेंसरी के कर्मचारी पर महिला व अन्य लोगों के साथ दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया है। वहीं ईएसएसआई डिस्पैंसरी के डॉक्टराें का कहना है कि पर्ची वाले काउंटर पर भीड़ ज्यादा थी। लोग पर्ची कटवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पर्ची कटवाते हुए एक बुजुर्ग महिला और पर्ची काटने वाले कर्मचारी की बहस शुरू हो गई। अचानक हल्ला होने लगा तो उन्होंने मामला शांत करवाया। उनका कहना है कि इस मामले को हल करवा दिया गया है। वहीं दूसरी चौकी जीवन नगर के इंचार्ज रणजीत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो गया था। किसी ने उसके खिलाफ बयान या शिकायत नहीं दी। जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *