मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हिमकैप्स लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स बने रनरअप

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शाहपुर के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न  विधि महाविद्यालयों व कॉलेजों ने भाग लिया। वहीं हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ से भी मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीएएलएलबी पांचवें वर्ष की छात्राओं सुमेधा, शुभांगी और प्रेरणा ने भाग लिया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर उन्हें हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विधि विभाग द्वारा ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नगद राशि द्वारा नवाजा गया। लॉ संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. जसवंत सिंह ने लॉ स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि मूट कोर्ट में भाग लेने से लॉ के छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी मिलती है। साथ ही संस्थान के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक भाग लेने पर स्टूडेंट्स को अपनी शुभकामनाएं दीं।
   

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *