Punjab News: कबाड़ की दुकान में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः जिले में कस्बा हंबड़ा में कबाड़ की दुकान में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बंसल स्क्रैप (कबाड़) की दुकान में भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वहीं दूसरे व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय बाबा फूल पासवान के रूप में हुई है। हालांकि डॉक्टरों द्वारा पासवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान पर आग जलाकर कचरे से सामान निकाला जा रहा था। इस दौरान अचानक धमाका हो गया और 2 लोग चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनी गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दुकान मालिक शिव कुमार निब्बी के 2 कर्मचारी कबाड़ में से स्क्रैप निकालने के लिए आग जलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनजाने में कोई संदिग्ध चीज आग में फेंक दी, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। दोनों कर्मचारी सीधे तौर पर धमाके की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही लाडोवाल थाना के एसएचओ अमृतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी जांच से साफ है कि आग में कुछ फेंकने के बाद धमाका हुआ है। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच कर रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *